1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस का प्रदर्शनः बैरिकेडिंग गिराते कलेक्ट्रेट में घुसे कांग्रेसी, कलेक्टर के चेंबर के सामने की नारेबाजी

कांग्रेस का प्रदर्शनः बैरिकेडिंग गिराते कलेक्ट्रेट में घुसे कांग्रेसी, कलेक्टर के चेंबर के सामने की नारेबाजी

कलेक्टर चेंबर के बाहर चैनल गेट पर कर्मचारियों ने ताला लगा दिया था। जिस पर कांग्रेसियों ने उस चैनल गेट को भी धक्का मार मार के तोड़ दिया। पुलिस के पुख्ता इंतजाम के बाद भी कांग्रेसी कलेक्टर के चेंबर तक पहुंच गए।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस का प्रदर्शनः बैरिकेडिंग गिराते कलेक्ट्रेट में घुसे कांग्रेसी, कलेक्टर के चेंबर के सामने की नारेबाजी

शाजापुरः जिला मुख्यालय पर आज कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेसी कार्यकर्ता किसानों के साथ पुलिस का पांच घेरा तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट के चेंबर तक पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर कार्यालय के बाहर का मेन चेनल गेट तोड़ दिया।

खबर के मुताबिक शाजापुर कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के द्वारा गेहूं खरीदी और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के गेट पर कांग्रेसी इकट्ठा हुए और यहां से दरवाजा तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए। बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कलेक्टर के चेंबर तक पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

कलेक्टर चेंबर के बाहर चैनल गेट पर कर्मचारियों ने ताला लगा दिया जिस पर कांग्रेसियों ने उक्त चैनल गेट को भी धक्का मार मार के तोड़ दिया। पुलिस के पुख्ता इंतजाम के बाद भी कांग्रेसी कलेक्टर के चेंबर तक पहुंच गए। यहां पर कई थानों के टी आई ड्यूटी पर लगे थे। बावजूद उसके कांग्रेसी कलेक्टर के चेंबर तक पहुंचे धरना प्रदर्शन किया और गेहूं की बोरी वहां पर डालकर जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। यह सरकार किसानों को गोली मारने वाली सरकार है। लगतार प्रदेश ने किसान परेशान है, वही कालापीपल पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लगता है शिवराज सिंह चौहान की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है।

शाजापुर से संवाददाता दिलीप सौराष्ट्रीय की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...