भोपालः युवा विधायक सम्मेलन को लेकर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधायकों ने विकास से जुड़े प्रेरक विचार साझा किए।
कांग्रेस विधायक ने बताया कि सम्मेलन में देश के विकास, विदेश नीति और जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। एआई को शिक्षा प्रणाली में शामिल करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने पर भी मंथन किया गया।
उन्होंने कहा कि युवा विधायक सम्मेलन के रूप में पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर देशहित में काम करने का मंच मिला है। इसमें जो सुझाव मिले है वह सभी सराहनीय हैं। कटारे ने कहा कि यदि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करें, तो देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है।