1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गैस, बिजली और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

गैस, बिजली और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों में कालाबाजारी, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और बढ़ती बेरोजगारी ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
गैस, बिजली और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

बुरहानपुरः आम जनता की जेब पर लगातार पड़ रही महंगाई की मार अब सड़कों तक पहुंच गई है। गैस सिलेंडर, बिजली की दरों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरकार की नीतियों के चलते आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

  • रसोई गैस की कीमतों में भारी उछाल
  • बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि
  • पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें
  • आम परिवार का बजट पूरी तरह बिगड़ा

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गैस एजेंसियों में कालाबाजारी, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और बढ़ती बेरोजगारी ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता अनीता अमर यादव ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही कीमतों में राहत नहीं दी गई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि सरकार तुरंत बढ़ी हुई दरों को वापस ले, वरना जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर और तेज होगी।

बुरहानपुर से संवाददाता राजू सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...