1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बीजेपी विधायक के बयान पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह का तीखा हमला

बीजेपी विधायक के बयान पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह का तीखा हमला

सिंगरौली में प्रदूषण, विस्थापन और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं, लेकिन विधानसभा में इन पर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई।

By: Naredra 
Updated:
बीजेपी विधायक के बयान पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह का तीखा हमला

सिंगरौलीः कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी विधायक रामनिवास शाह सदन में यह दावा कर रहे हैं कि सिंगरौली में विकास की गंगा बह रही है और उसी का श्रेय लेकर मोहन सरकार आगे बढ़ रही है, जबकि हकीकत इससे उलट है।

प्रवीण सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि विधायक सिंगरौली के जमीनी मुद्दों पर बोलने के बजाय CSR और कथित विकास की बातें कर रहे हैं। यहां तक कि विधानसभा में चर्चा के दौरान जब विधानसभा अध्यक्ष को सिंगरौली विधायक से यह कहना पड़ा कि आप अपनी विधानसभा के बारे में बोलिए। उन्होंने कहा कि सिंगरौलीवासियों के लिए यह बेहद दुखद है कि बीजेपी विधायक रामनिवास शाह सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं पर बात करने के बजाय भोपाल और इंदौर की बातें कर रहे हैं। आज सिंगरौली में प्रदूषण, विस्थापन और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं, लेकिन विधानसभा में इन पर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि CSR से जुड़ा धन केंद्रीय मद का होता है, जिसका उपयोग एनटीपीसी समेत देशभर में किया जाता है। वहीं डीएमएफ (जिला निधि) का पैसा भी सिंगरौली में खर्च नहीं होता। इसके लिए भोपाल से अनुमोदन जरूरी होता है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्थानीय जरूरतों पर सीधे खर्च की व्यवस्था ही नहीं है, तो सिंगरौली का वास्तविक विकास कैसे होगा? कुल मिलाकर, कांग्रेस का कहना है कि सिंगरौली की समस्याओं को प्राथमिकता दिए बिना केवल दावों और श्रेय की राजनीति से क्षेत्र का भला नहीं हो सकता।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...