1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस ने राज्य सरकार पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप, मुकेश नायक बोले- 6 महीने से हितग्राहियों को नहीं मिली पेंशन

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप, मुकेश नायक बोले- 6 महीने से हितग्राहियों को नहीं मिली पेंशन

मुकेश नायक ने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश की 60% महिलाएं योजनाओं के लाभ से वंचित हैं और 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लाड़ली बहन योजना का लाभ नहीं मिल रहा।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस ने राज्य सरकार पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप, मुकेश नायक बोले- 6 महीने से हितग्राहियों को नहीं मिली पेंशन

भोपालः मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के प्रति असंवेदनशील हो गई है।

नायक के अनुसार, प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन पिछले लगभग छह महीनों से हितग्राहियों को नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनावों में करोड़ों खर्च करती है, लेकिन जरूरतमंदों का पैसा रोका जा रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश की 60% महिलाएं योजनाओं के लाभ से वंचित हैं और 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लाड़ली बहन योजना का लाभ नहीं मिल रहा।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं नरोत्तम मिश्रा और हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात पर भी तंज कसते हुए पार्टी के अंदरूनी हालात पर सवाल उठाए। नायक ने मांग की है कि राज्य सरकार तुरंत लंबित पेंशन का भुगतान करे।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...