1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोयला ब्लॉक नीलामी : टेक्निकल सेशन में 1,140 कंपनियां हुईं शामिल

कोयला ब्लॉक नीलामी : टेक्निकल सेशन में 1,140 कंपनियां हुईं शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोयला ब्लॉक नीलामी : टेक्निकल सेशन में 1,140 कंपनियां हुईं शामिल

 कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि कमर्शियल कोल माइनिंग की नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत बेहतर रही है।

उन्होंने बताया कि कोयला ब्लॉक की नीलामी में 1,140 कंपनियों ने हिस्सा लिया। 26 कंपनियों ने टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदे।

उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया शुरू होने के आठ दिनों के भीतर 329 पंजीकरण हुए और 26 निविदा दस्तावेज बेचे गए। प्रत्येक निविदा दस्तावेज की कीमत पांच लाख रुपये है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले 20-30 दिनों में यह और बेहतर होगा। मेरे खयाल से यह अब तक की सबसे अच्छी प्रतिक्रिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...