सीधीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिला मुख्यालय पर आकस्मिक दौरा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान कई सारी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कलेक्टर श्स्वरोचिष सोमवंशी को जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज उन्होंने जो दौरा किया है इसका परिणाम हो सकता है आज रात तक मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि जो अधिकारी जहां काम कर रहे हैं, उनको जिम्मेदारी से काम करना चाहिए क्योंकि जवाबदेही उनके नियुक्ति के साथ ही होती है। ऐसे में अगर उनके कार्यक्षेत्र से शिकायतें प्राप्त होती है तो उन्हे वल्लभ भवन में अटैच कर देना चाहिए।