पांढुर्णाः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के निवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने छिंदवाड़ा में 506.29 करोड़ रुपये के 105 और पांढुर्णा में 362.80 करोड़ रुपये के 67 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पांढुर्ना जिला बनने के बाद से जिला कलेक्टर कार्यालय सहित कई निर्माण कार्यों का बहुत दिनों से दरकार थी, इस जिले के रूप में उसे मान्यता देने के लिए आज छिंदवाड़ा के साथ पांढुर्ना के दौरे पर पहुंचे हैं।
उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि यह कार्य विक्रम संवत 2083 की इस शुभ बेला प्रारंभ हो रहे हैं। राम नवमी का दिन कल है नवरात्रि का समय है, ऐसे में विक्रम संवत परिवर्तन के आधार पर हमारे नए साल में कलेक्टर कार्यालय का भूमि पूजन समेत तमाम निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने हनुमान लोक परियोजना का भी उद्घाटन किया। इसके लिए उन्होंने स्थानीय जनता को शुभकामनाएं दी है।