भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन आज मुख्यमंत्री निवास में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्यमंत्री निवास में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केक काटने और सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।