खजुराहो प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह मतंगेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
मतंगेश्वर मंदिर खजुराहो के प्राचीन और प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है, जहां हर वर्ष देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री ने मंदिर की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि खजुराहो न केवल सांस्कृतिक धरोहर है बल्कि धार्मिक विरासत का भी केंद्र है।
खजुराहो में समीक्षा बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों के बीच सीएम का यह धार्मिक दर्शन स्थानीय लोगों में उत्साह का कारण बना।