मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री डॉ. मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में मध्यप्रदेश के आगामी सिंहस्थ-2028 महाकुंभ सहित कई महत्वपूर्ण विकास एवं शहरी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
सिंहस्थ- 2028 की प्रगतिशील तैयारियों की जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री को सिंहस्थ–2028 से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सर्वोत्कृष्ट आयोजन बनाने के लिए कई बहुआयामी योजनाओं पर कार्य कर रही है।
उन्होंने सिंहस्थ क्षेत्र से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की-
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में देश–विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी साझा की। इनमें शामिल हैं-
उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता बढ़ाने और स्मार्ट शहरीकरण को गति दी जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस बैठक में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, केंद्र सरकार के विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी, तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।