मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री डॉ. मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में मध्यप्रदेश के आगामी सिंहस्थ-2028 महाकुंभ सहित कई महत्वपूर्ण विकास एवं शहरी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
