1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत सरकार की तरफ से जारी होने वाली जानकारियों पर ही विश्वास करने की अपील की।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना

इंदौरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने पड़ोसी देशों के मध्य हो रहे युद्ध को देखते हुए सभी देशवासियों से जागरूक और एकजुट रहने का अनुरोध किया। उन्होंने भारत सरकार की तरफ से जारी होने वाली जानकारियों पर ही विश्वास करने की अपील की।

देश को एकजुट करने की दिशा पीएम का अद्भुत प्रयास- डॉ. मोहन यादव

इस मौके पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से गैर राजनैतिक विषयों को लेकर पूरे देश को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने का यह प्रयास अद्भुत है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...