1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के स्थापना दिवस पर ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान का किया शुभारंभ

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के स्थापना दिवस पर ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान का किया शुभारंभ

सीएम ने कहा कि अगर कश्मीर में 40 हजार से ज्यादा हत्याएं हुई हैं, केशर की क्यारी की धरती पर खून की नदियां बही हैं, तो यह पाप कांग्रेस के सिर पर था। हमारे तत्कालीन पहले अध्यक्ष के भाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को साथ आगे बढ़ाते हुए उस कलंक को धोने का काम किया है।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के स्थापना दिवस पर ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान का किया शुभारंभ

जबलपुरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गांव-बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती की इस राजधानी पर मेहबानी थोड़ी ज्यादा ही है।  यहां के अपने अलग-अलग प्रकार के पुरात्व और प्राचीन इतिहास के कई घटनाक्रम है। आज हमारी पार्टी के स्थापना दिवस की बात है। अगर हम इतिहास से अपनी पार्टी की भूमिका तलाशेंगे तो उस काल में जब पांच लोग मिलकर जनसंघ की स्थापना करते हैं और स्थापना के साथ ही इतना बड़ा संगठन खड़ा कर दिया। आज कांग्रेस के लोगों के पास इस बात का जवाब नहीं है कि कांग्रेस बनी तो कांग्रेस ने अपना उद्देश्य क्या रखा था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

कांग्रेस आज भी कांग्रेस के उस लाश के ढांचे को छाती से लगाकर बैठी है। खुद का कुछ पता ही नहीं कि वो करना क्या चाहते हैं। अगर कांग्रेस के इतिहास की लंबी लाइन देखें तो कांग्रेस के ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करते हुए सनातन संस्कृति की जय जयकार करते हैं। वहीं कांग्रेस ही पहले प्रधानमंत्री भगवान राम के मंदिर सहित सोमनाथ के मामले में भी क्या दृष्टिकोण अपनाते हैं। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आता है। उसके ठीक सामने हमारा जो उज्वल छवि वाला जो नेतृत्व है।

देश ने चुकायी कांग्रेस के निजि स्वार्थों की कीमत

1951-52 में जनसंघ के समय कहा गया था कि हां देश की आजादी का स्वागत है। आपके व्यक्तिगत स्वार्थ कुछ भी होंगे लेकिन यह व्यक्तिगत तौर पर लिए गए निर्णय की कीमत देश चुकाएगा। अगर कश्मीर में 40 हजार से ज्यादा हत्याएं हुई हैं, केशर की क्यारी की धरती पर खून की नदियां बही हैं, तो यह पाप कांग्रेस के सिर पर था। हमारे तत्कालीन पहले अध्यक्ष के भाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को साथ आगे बढ़ाते हुए उस कलंक को धोने का काम किया है। यह हमारी पार्टी का काम है, जो कहा वह किया।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...