भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में मृगनयनी उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय के लिए “ई-कॉमर्स वेबसाइट” का शुभारंभ किया।

मध्य प्रदेश सरकार का मकसद मृगनयनी एम्पोरियम के पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना है। यह पहल पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को घर-घर पहुँचाने के लिए की गई है।