भोपाल: डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हितों के नाम पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। जबकि जनता गांधी परिवार की राजनीति के दरवाजे जनता कभी नहीं खोलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में उद्योग बंद हो गए थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों के हित में काम किया है।
नदी जोड़ो अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें 10 प्रतिशत राज्य और 90 प्रतिशत केंद्र सरकार दे रही है। साथ ही उन्होंने बाबा महाकाल से विपक्ष को सद्बुद्धि देने की कामना भी की, जिसका इशारा महाकालेश्वर मंदिर की ओर था। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और विदेश के साथ किसानों के हितों को लेकर प्रधानमंत्री जो प्राथमिकता सर्वोपरि रख रहे हैं, उसको भूलकर जो अनर्गल बाते कही गई है वो निंदनीय हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से झूठे अनर्गल आरोप लगा है इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में जहां सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ने के लिए हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर, सिंचाई, कपास, रेडिमेंट गारमेंट को लेकर अब यूरोपियन यूनियन के साथ जुड़कर मध्यप्रदेश के 6 लाख किसानों को नया मार्ग खोला है। यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही हो सकता था।
किसानों को कपास से लेकर धागे तक, धागे से लेकर कपड़े तक और कपड़े से लेकर रेडिमेट गारमेंट्स तक सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष अपने शासनकाल के उन काले पन्नों को थोड़ा स्मरण करें जिनके काल में किसानों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा था।