1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जबलपुर में आयोजित कृषि मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि कॉलेज के नवीन भवन का किया शुभारंभ

जबलपुर में आयोजित कृषि मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि कॉलेज के नवीन भवन का किया शुभारंभ

कृषि कॉलेज के नए भवन का नाम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

By: Naredra 
Updated:
जबलपुर में आयोजित कृषि मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि कॉलेज के नवीन भवन का किया शुभारंभ

जबलपुरः कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में नवाचार पर केंद्रित कृषि मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कृषि कॉलेज पहुंचे।

जहां उन्होंने कृषि कॉलेज में नवनिर्मित 13 करोड़ के भवन का शुभारंभ किया। कृषि कॉलेज के नए भवन का नाम स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा गया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन 

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। किसान मंथन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और विधायक पाठक के साथ ही हजारों किसान इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौमाता की पूजा की

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गाय माता की पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कृषि मंथन कार्यक्रम के बाद माणक भवन में आयोजित बीजेपी का गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ जबलपुर में रामभद्राचार्य महाराज की राम कथा में शामिल होने ग्वारीघाट के गिलहरी घाट पहुंचेंगे।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...