1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘उन्नत कृषि महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟔’ को किया संबोधित, बोले- देश में खाद्यान उत्पादन बढ़ा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘उन्नत कृषि महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟔’ को किया संबोधित, बोले- देश में खाद्यान उत्पादन बढ़ा

खाद्यान उत्पादन में भी देश दोगुना निर्यात कर रहा है। कांग्रेस के जमाने में खाने के लिए गेंहूं तक आयात करना पड़ता था। 60-70 के दशक में जब खाने की तकलीफ थी तो कांग्रेस के नेताओं ने उपवास करने के मार्ग पर जाने बात की। आज अकेला रायसेन 47 देशों में बासमती चावल का निर्यात कर रहा है।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘उन्नत कृषि महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟔’ को किया संबोधित, बोले- देश में खाद्यान उत्पादन बढ़ा

रायसेन दशहरा मैदान में आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟔’ के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताते हुए कहा कि भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ रहा है। रायसेन से 47 देशों में बासमती निर्यात हो रहा है। आयोजन को उन्होंने भव्य बताते हुए कृषि मंत्री को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

राजनाथ को नरेंद्र मोदी सरकार का सूत्रधार बताया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी सरकार के एक तरह से सूत्रधार हैं। श्री सिंह उस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रमोट किया। जिससे आज पूरा देश ही बदल गया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का दो बार रायसेन में पहुंचना और पहले रेल का कारखाना आपके माध्यम से आया था। बीते वर्ष हमने रोजगार वर्ष के रूप में मनाया था। रोजगार में भी वन्दे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन का कारखाना स्थापित किया।

किसान के माध्यम से बढ़ रहा देश का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमारे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। उन्हें किसी भी क्षेत्र में जो भी काम मिलता है वह सारे कामों को सफलता के साथ करते आए हैं। उन्होंने कहा कि आज का मंच अद्भुत है एक तरफ सीमा पर जवान, दूसरी तरफ खेत पर किसान है और हमारे बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। ऐसे में जवान और किसान दोनों का मान सम्मान बराबर है। आज सीमा पर जवान हैं तो देश सुरक्षित है और हर क्षेत्र में किसान के माध्यम से भारत का मान और सम्मान बढ़ रहा है।

खाद्यान उत्पादन में वृद्धि, दोगुना हुआ निर्यात

खाद्यान उत्पादन में भी देश दोगुना निर्यात कर रहा है। कांग्रेस के जमाने में खाने के लिए गेंहूं तक आयात करना पड़ता था। 60-70 के दशक में जब खाने की तकलीफ थी तो कांग्रेस के नेताओं ने उपवास करने के मार्ग पर जाने बात की। आज अकेला रायसेन 47 देशों में बासमती चावल का निर्यात कर रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में गेंहूं का दाम 55 साल में केवल 400 रुपए बढ़ा और भाजपा की सरकार में 2625 रुपए क्विंटल गेंहूं खरीदेंगे, यह हमारी सरकार का निर्णय है। कांग्रेस के शासनकाल में सिंचाई का रकवा साढ़े सात लाख हेक्टर था जबकि हमारी सरकार में 44 लाख हेक्टर हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कार्यकाल को कोसा

उन्होंने कहा कि बिजली दिन में मिल रही है कांग्रेस के राज में तो रात में भी बिजली नहीं मिलती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से किसान, गरीब, महिला और युवा चार श्रेणी में बांटकर हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। इस महोत्सव में पशुपालन, बागवानी समेत उन्नत खेती के यंत्र देखने को मिलेंगे। तीन दिवस चलने वाले इस कार्यक्रम में किसान कहां-कहां और किस किस क्षेत्र में काम कर सकता है किसानों के साथ मिलकर कृषि वैज्ञानिक निष्कर्ष निकालेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...