1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. खलघाट में नर्मदा घाट की सफाई, हनुमान जयंती पर दिया स्वच्छता का संदेश

खलघाट में नर्मदा घाट की सफाई, हनुमान जयंती पर दिया स्वच्छता का संदेश

सफाई अभियान में शामिल समिति की डॉ. कुसुम पाटीदार ने कहा कि नर्मदा घाट आस्था का केंद्र है, इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

By: Naredra 
Updated:
खलघाट में नर्मदा घाट की सफाई, हनुमान जयंती पर दिया स्वच्छता का संदेश

धारः मां रेवा सामाजिक संस्था के सदस्यों ने खलघाट स्थित पवित्र नर्मदा घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत घाट परिसर, सीढ़ियों और आसपास फैली गंदगी को हटाकर साफ-सफाई की गई तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

इस दौरान समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से घाट पर जमा प्लास्टिक, फूल-मालाएं, नारियल का कचरा और अन्य कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया। सफाई अभियान में शामिल समिति की डॉ. कुसुम पाटीदार ने कहा कि नर्मदा घाट आस्था का केंद्र है, इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंन कहा कि पर्व होने के कारण यहां ज्यादा भीड़ थी इसलिए सुबह से ही सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्य में ग्राम पंचायत खलघाट का भी सहयोग रहा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पूजन सामग्री और कचरा नदी में न डालकर निर्धारित स्थान पर ही विसर्जित करें।

स्थानीय लोगों ने बताया प्रेरणादायी कदम

रेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि नर्मदा तट स्वच्छ और सुंदर बना रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी कदम बताया। इस दौरान डॉ. कुसुम पाटीदार, सुरेश पाटीदार, अलका भदोरिया, संजय पाटीदार, डॉ राहुल कुशवाहा, सुरेश जी आदि उपस्थित थे।

धार से संवाददाता सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...