1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट किया था बर्थडे, तस्वीर हुआ वायरल, देखें

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट किया था बर्थडे, तस्वीर हुआ वायरल, देखें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 40 बरस की हो गई हैं। उन्होंने अपने इस बर्थडे को बेहद खास अंदाज में अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ मनाया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 40 बरस की हो गई हैं। उन्होंने अपने इस बर्थडे को बेहद खास अंदाज में अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ मनाया।

ये बर्थडे प्रियंका के लिए बेहद खास था, क्योंकि उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास  के साथ उनका ये पहला बर्थडे था। बर्थडे में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक जोनास और उनके मम्मी-पापा, तमन्ना दत्त, नताशा पूनावाला और कैवानुघ जेम्स सहित कई लोग पहुंचे थे।

देसी गर्ल के बर्थडे पर हुए जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन अब सबसे खास तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी बेटी मालती की झलक दिखाई दे रही है।

प्रियंका चोपड़ा की बेबी गर्ल मालती मैरी चोपड़ा जोनास को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक फैंस बेबी का चेहरा नहीं देख सके हैं। इस बीच उनकी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्त का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

तमन्ना दत्त ने प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में मालती की एक खास तस्वीर भी है। तस्वीर में तमन्ना और प्रियंका दोनों साथ में कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं।

‘देसी गर्ल’ ने अपनी प्यारी एंजल को गोद में लिया है और वह मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। लेकिन तमन्ना ने भी हार्ट के इमोजी से मालती के चेहरा छुपा दिया है, जिससे फैंस एक बार फिर मायूस हो गए हैं।

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा कई प्रोजेक्ट्स में बिजी है। वह जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है।

इसके अलावा वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...