1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने दो पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन किया बंद

चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने दो पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन किया बंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने दो पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन किया बंद

चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपना पॉप्युलर स्मार्टफोन वीवो वी 17 प्रो भारत में बंद कर दिया है। यह दुनिया का पहला ड्यूल पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन था। यह फोन भारत में सितंबर में लॉन्च किया गया था। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 29,990 के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। बाद में यह फोन 27,999 रुपये में उपलब्ध था।

अब 91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस फोन को बंद करने का फैसला किया है जिससे यह साफ होता है कि कंपनी इस फोन का सक्सेसर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी वीवो वी 19 प्रो लॉन्च करेगी। मौजूदा समय में यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है जो स्टॉक क्लियर होने तक उपलब्ध रहेगा।

Vivo V17 Pro स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल ड्यूल पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन है। इस स्मार्टफोन के पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। Vivo V17 Pro के पीछे AI क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पीछे 4 कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

Vivo V17 Pro स्मार्टफोन के फीचर्स डुअल-सिम नैनो सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड Funtouch OS 9.1 पर चलता है और इसमें 6.44-इंच फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 8GB रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है, इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है, इसकी बैटरी 4,100mAh की है और यहां 18W डुअल-इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

कब लॉन्च होगी वीवो V19 सीरीज मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक भारत में इस फोन के लिए प्री-बुकिंग्स फरवरी के अंत तक शुरू हो जाएंगी। भारत में यह V19 सीरीज के फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे। 3 मार्च को कंपनी वीवो वी 19 प्रो भारत में लॉन्च करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...