बालाघाटः जनपद के परसवाड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सांसद भारतीय पारधी के मुख्य अतिथि एवं जनपद अध्यक्ष समल सिंह धुर्वे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक मधु भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सामूहिक विवाह में सौ जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए एक दूसरे का हाथ थामा।

सामूहिक विवाह में हिन्दू, गोंडी और बौद्ध धर्म गुरूओं ने अपने अपने वैदिक संस्कारों के साथ विवाह संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के विधायक मधु भगत ने आयोजित सामूहिक विवाह में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिक विवाह के फार्म जमा हुए, लेकिन कम जोड़ों के विवाह कराया गया।

वहीं सांसद भारती पारधी ने विधायक के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि दांपत्य जीवन में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि विषय आया है कि पहले अत्यधिक जोड़ों के विवाह होते थे। यहां सौ जोड़ों के विवाह हुए हैं। ये कोई पक्षपात नहीं है, जिस तरीके से गाइडलाइन बनाई गई है। उसी के हिसाब से विवाह संपन्न हुआ है।
उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता की बात हमारे देश में होती है। हम इन सामूहिक विवाह के माध्यम से देखते हैं कि अलग-अलग संप्रदाय, अलग-अलग समाज के लोग को एक छत के नीचे मंडप में विवाह संपन्न कराए जाते हैं।
बालाघाट से संवाददाता विशाल महानंद की रिपोर्ट