1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल। मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हितग्राहियों के खाते में करेंगे अंतरित।

By: Naredra 
Updated:
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी गुरुवार को सागर जिले की तहसील रहली के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की माह जनवरी पेड इन फरवरी 2026 की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जायेगी।

32 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

पेंशन योजनाओं में प्रति हितग्राही प्रतिमाह 600 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 196.72 करोड़ का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...