1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा विधायकों के सम्मेलन का किया शुभारंभ, लोकतंत्र की परंपरा को लेकर विधायकों को दिए टिप्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा विधायकों के सम्मेलन का किया शुभारंभ, लोकतंत्र की परंपरा को लेकर विधायकों को दिए टिप्स

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र की परंपरा में युवा विधायकों को टिप्स देकर उनके संसदीय जीवन को और गहरा करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सभी युवा विधायकों को दीर्घ जीवन के लिए सफलता की कामना की।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा विधायकों के सम्मेलन का किया शुभारंभ, लोकतंत्र की परंपरा को लेकर विधायकों को दिए टिप्स

भोपालः राजधानी भोपाल में आज तीन राज्यों के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुल 55 युवा विधायक इस सम्मेलन में शामिल हुए। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के तत्वावधान में मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा आयोजित यह सम्मेलन 30 और 31 मार्च को विधानसभा परिसर में होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में नया अध्याय

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों का सम्मेलन के रूप में विधान सभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मिलकर युवा विधायकों के सम्मेलन का शुभारंभ किया। लोकतंत्र की परंपरा में युवा विधायकों को टिप्स देकर उनके संसदीय जीवन को और गहरा करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सभी युवा विधायकों को दीर्घ जीवन के लिए सफलता की कामना की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...