नई दिल्ली : आयकर विभाग ने जानकारी उपलब्ध कराते हुए यह बताया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल से 15 नवंबर 2021 के बीच 1.02 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,19,093 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। ये रिफंड 1,00,42,619 मामलों में जारी किया गया है। इसमें 38,034 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड और 81,059 रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड शामिल है। आईटी विभाग ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि जारी किए गए रिफंड में निर्धारण वर्ष 2021-22 के 67.99 लाख रिफंड शामिल हैं, जो कि 13,140.94 करोड़ रुपये हैं।
अक्सर ही ऐसा देखने को मिलता है कि, करदाताओं को अपने टैक्स रिफंड का स्टेटस चेक करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन करदाता इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के टैक्स इंफॉर्मेशन नेटवर्क की वेबसाइट के जरिए बेहद ही आसानी से ऑनलाइन अपने रिफंड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया के बारे में।
ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऐसे जांच करें