दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली माडल का मतलब एक ईमानदार सरकार है और हिमाचल प्रदेश को भी एक ईमानदार सरकार जल्द मिलने वाली है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली माडल का मतलब एक ईमानदार सरकार है और हिमाचल प्रदेश को भी एक ईमानदार सरकार जल्द मिलने वाली है।
सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच सियासी रिश्तों की कड़वाहट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच ही रामपुर से निर्वाचित विधायक आजम खां भी राजनीतिक सरगर्मी में लगातार बने हैं। आजम खां के करीबियों के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार अनदेखी के आरोप के बीच में बुधवार को राषट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी रामपुर पहुंचे और आजम खां के निवास पर जाकर उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां से भेंट की।
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी है। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को आवंटित भूमि के अधिग्रहण की अनुमति दी गई थी।
सीएम योगी ने बैंक और एटीएम आदि के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से आगाह किया जाएगा। साथ ही उन्हें सुरक्षित डिजिटल लेन देन के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए 2024 तक सभी ब्लाकों में वित्तीय साक्षरता केंद्र खोले जाएंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी हाई कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पार्टी में कद और बढ़ा सकती है । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी बीजेपी संसदीय बोर्ड के मेंबर बनाए जा सकते हैं।
केन्द्रीय महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी आकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य चुनाव के लि मतदान किया। स्मृति ईरानी अमेठी के गौरीगंज ब्लाक पर विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मतदान करने पहुंची थीं।
मंत्रिमंडल की शपथ के अगले ही दिन शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के सौ दिन, छह महीने तथा साल भर का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री आज लोकभवन में सभी विभागों को तैयारी को परखने के साथ उनकी कार्ययोजना को भी देखेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत को चुनौती देने वाली य़ाचिका को स्वीकार कर लिया है। अदालत की ओर से जल्दी ही इस मामले की सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर लालू यादव को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न त्योहारों के रूप में मनाए जाने वाले नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आप सभी को नव संवत्सर की शुभकामनाएं। विक्रम संवत 2079 सभी के जीवन में नया जोश और उत्साह लेकर आए।”
LPG गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा गया है। जिसके चलते कामर्शियल 19KG का LPG गैस सिलेंडर 250 रुपए महंगा हो गया है। लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
गुरूवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए निशाना साधा। उन्होने ट्वीट कर कहा, “5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके है। चुनाव के बाद अब लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है। महंगाई की मार सीधे गरीब जनता पर पड़ रही है। केंद्र सरकार इसे कम करने के लिए कदम उठाए।”
विधानसभा के नए अध्यक्ष सतीश महाना के सर्वसम्मति से चयन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारो ही इशारों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता नकारात्मकता को कभी स्वीकार नहीं करती। चुनाव में जनता ने यह साबित कर दिया।
मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश हुए। दो मामलों की सुनवाई पूरी। जमानत व एक अन्य मामले में दो व 8 अप्रैल की तारीख लगी। बांदा जेल के लिए आज ही में लौटेंगे।
यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में जीते विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आज हो रहा है। इस मौके पर चुनाव के बाद विधानसभा में पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आमने-सामने हुए।