संसद के बजट सत्र के 10वें दिन लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया आयकर विधेयक 2025 पेश कर दिया है। यह विधेयक पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा और देश की कर प्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
संसद के बजट सत्र के 10वें दिन लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया आयकर विधेयक 2025 पेश कर दिया है। यह विधेयक पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा और देश की कर प्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
भारत में कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयकर विधेयक 2025 को आज संसद में पेश किए जाने की संभावना है। यह विधेयक पुरानी जटिल कर प्रक्रियाओं को आसान बनाने और करदाताओं के लिए फाइलिंग प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज मंगलवार को संसद में बोडो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, उर्दू और संस्कृत सहित 6 नई भाषाओं में अनुवाद सेवाओं के विस्तार की घोषणा की। पहले यह सेवा केवल हिंदी, अंग्रेजी और 10 अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे 16 और भाषाओं तक विस्तारित करने की योजना है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में उत्पादन लागत पर 50% लाभ जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया है। वहीं, यूपीए सरकार के समय स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से इनकार कर दिया गया था।
अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हुए 104 भारतीयों की वतन वापसी का मामला संसद में आज गरमाया। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस सांसद गोगोई ने इस प्रक्रिया के दौरान इन व्यक्तियों को बेड़ियों में जकड़े जाने और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किए जाने की खबरों पर गहरी चिंता जताई।
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने हाल ही में आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के कृषि विभाग में ₹5,000 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है। इसके जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में बयान दिया और कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितताओं को सहन नहीं करेगी।
संसद का बजट सत्र जारी है और इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव पर अपनी बात रखी, और अब पीएम मोदी आज शाम 5 बजे लोकसभा में इसका जवाब देंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना लगातार आठवां बजट पेश किया। इस बजट में टैक्सपेयर्स, वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों और हाउस ओनर्स के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों से हर वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं बजट 2025 के 5 बड़े ऐलान और इनका आम आदमी पर असर।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए घोषणा की कि इंडिया पोस्ट को एक बड़े सरकारी लॉजिस्टिक्स संगठन में बदला जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और MSME, महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों को सीधा लाभ होगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ‘नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन’ लॉन्च किया। इस मिशन के तहत छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को नीति समर्थन और वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सरकार का फोकस गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, छोटे किसानों की मदद करने और ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने पर है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। उन्होंने घोषणा की कि अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ने के बाद यह सीमा 12.75 लाख रुपये तक हो जाएगी।
आज शुक्रवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस महत्वपूर्ण सत्र के प्रारंभ से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और अपने तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।
संसद का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ भविष्य की योजनाओं का खाका पेश करेंगी। साथ ही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।