1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीदी अब 10 अप्रैल की बजाय 9 अप्रैल से शुरू की जाएगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 8 से 14 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

भोपालः में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 8 से 14 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड में होगा।

10 अप्रैल की बजाय 9 अप्रैल से शुरू होगी गेंहूं की खरीदी

किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीदी अब 10 अप्रैल की बजाय 9 अप्रैल से शुरू की जाएगी। साथ ही सरकार चना और मसूर की भी खरीद करेगी—चना उत्पादन का 25% और मसूर का 100% उपार्जन किया जाएगा, जिसके लिए 3175 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 758 करोड़ रुपये की लागत से NH-46 के 22 किलोमीटर निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया गया। भानपुरा क्षेत्र में 3500 हेक्टेयर भूमि और 120 गांवों के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली, जिससे 77% क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी।

उज्जैन में बनेगा नया एयरपोर्ट

उज्जैन में 590 करोड़ रुपये की लागत से नए एयरपोर्ट का निर्माण ‘उड़ान योजना’ के तहत किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार विकसित करेगी। शिक्षा के क्षेत्र में, दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे SC छात्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

वित्त प्रबंधन का बड़ा केंद्र होगा स्थापित

इसके अलावा, भोपाल में FCRI की 7 संस्थाओं के एकीकरण से वित्त प्रबंधन का बड़ा केंद्र स्थापित किया जाएगा। 2952 करोड़ रुपये की वाणिज्यिक कर योजनाओं की निरंतरता को भी मंजूरी मिली। धार्मिक और सांस्कृतिक पहल के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर के बीच पहला MoU हुआ है। वहीं सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन अब अयोध्या में भी किया जाएगा।

कालगणना पर भी हुई चर्चा

कैबिनेट में ‘महाकाल द रियल टाइम’ सम्मेलन और कालगणना पर भी चर्चा हुई, साथ ही 31 मार्च को हुए MP-UP सहयोग सम्मेलन की जानकारी साझा की गई।

भोपाल से संवाददाता सुनील  मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...