1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. भारतीय रेल ने शुरु किया पॉड होटल, कम बजट में मिलेंगी तमाम सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

भारतीय रेल ने शुरु किया पॉड होटल, कम बजट में मिलेंगी तमाम सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

Indian Railways started pod hotel, all facilities will be available in low budget; पॉड होटल में यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं हैं उपलब्ध। इसके अलावा किराया भी काफी कम है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्‍ली : भारतीय रेल की तरफ से पहली बार पॉड होटल या कैप्सूल होटल को लॉन्च किया गया है। अगर आप किसी शॉर्ट बिजनेस ट्रिप पर मुंबई जाते हैं, या फिर बच्चों के ग्रुप को सैर पर ले जाना चाहते हैं तो यह होटल ठहरने के लिए शानदार जगह है। इस पॉड होटल में यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां का किराया भी काफी कम है।

मुंबई के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल को लॉन्च किया गया है। अगर कोई ट्रेन यात्री ट्रेन की यात्रा के बाद थकान महसूस करता है तो वह भी इस होटल में ठहर सकता है। पॉड होटल में मेहमानों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां पैसेंजर गेस्ट 12 से 24 घंटे तक के लिए ठहर सकते हैं। यहां रुकने का किराया 999 रुपए से लेकर 1999 रुपए तक होगा। वहीं, प्राइवेट पॉड का किराया 1249 रुपए से लेकर 2499 रुपए तक होगा।

पॉड होटल का निर्माण मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पहले फ्लोर पर किया गया है। यहां ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रियों के सोने और आराम करने के लिए इसमें छोटे-छोटे बेड लगाए गए हैं। यह रूम एक कंपार्टमेंट की तरह होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल ऐसे 48 पॉड रूम तैयार किए गए हैं। इनमें प्राइवेट पॉड और क्लासिक पॉड शामिल हैं। महिलाओं के लिए सेपरेट पॉड बनाए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग लोगों के लिए भी स्पेशल पॉड तैयार किए गए हैं।

यहां होंगी ये तमाम सुविधाएं

इस पॉड होटल में गेस्ट को तमाम सुविधाएं मिलेंगी। मसलन, यहां फ्री वाईफाई की सुविधा होगी. इसके अलावा साफ-सुथरा वॉशरूम, लगेज रूम, शॉवर रूम, कॉमन एरिया जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा देखने के लिए टेलीविजन और चार्जिंग प्वाइंट भी लगे होंगे। पॉड में पढ़ने के लिए रीडिंग लाइट की भी व्यवस्था होगी।

कैसा होगा पॉड होटल, क्या होंगी सुविधाएं

  • यह पॉड यात्रियों को 12 घंटे तक आवास प्रदान करेगी।
  • पॉड होटल में एक व्यक्ति के लिए बनाई जाने वाली जगह 5×7 फीट होगी।
  • इस पॉड में बेड, तकिया, लाइट, कंबल, लॉकर की सुविधा होगी
  • इसके साथ ही इसमें टीवी, वाईफाई और यूएसपी पोर्ट की भी सुविधा होगी
  • पॉड होटल में एक सामान्य लाउंज, कई वॉशरूम और कैफेटेरिया भी होंगे।
  • रहने की व्यवस्था तीन प्रकार की होगी- क्लासिक पॉड, प्राइवेट पॉड और सूट पॉड
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...