1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. जाने कैसे एटीएम कार्ड के बिना भी सुरक्षित रूप से कैश निकाल सकते है

जाने कैसे एटीएम कार्ड के बिना भी सुरक्षित रूप से कैश निकाल सकते है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जाने कैसे एटीएम कार्ड के बिना भी सुरक्षित रूप से कैश निकाल सकते है
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक कार्डलेस कैश विदड्रॉल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा के जरिये डेबिट कार्ड के बिना बैंक के एटीएम से सुरक्षित रूप से पैसा निकाला जा सकता है। SBI के योनो ऐप के माध्यम से डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना एटीएम से नकदी निकाला जा सकता है। जानिए, SBI के डेबिट कार्ड से बिना एटीएम से कैसे निकालें नकदी1) इंटरनेट बैंकिंग ऐप YONO डाउनलोड करना होगा। 2) लेन-देन शुरू के लिए, ‘YONO कैश विकल्प’ पर जाना होगा। 3) इसके बाद एटीएम सेक्शन में जाएं और जितने पैसे निकालने हैं उसे दर्ज करें। 4) SBI आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आपको योनो कैश ट्रांजेक्शन नंबर भेजेगा। 5)  यह चार घंटे के लिए वैध है। 6) SBI ATM पर जाएं और ATM स्क्रीन पर ‘YONO Cash’ चुनें। 7) YONO कैश ट्रांजेक्शन नंबर डालें। 8) YONO कैश पिन दर्ज करें और मान्य करें। 9) लेन-देन की पूरी डिटेल और कैश लें। क्या अन्य बैंक के एटीएम से नकदी निकालने के लिए इस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है? एक बात ध्यान रखना होगा कि एसबीआई कार्डलेस कैश विद्ड्रॉल सुविधा का उपयोग केवल एसबीआई एटीएम पर कर सकते हैं। यह सुविधा एटीएम में डेबिट कार्ड और धोखाधड़ी को कम करने के लिए है। कितना निकाल सकते हैं SBI ग्राहक एक लेनदेन में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये निकाल सकते हैं। यदि आप कुछ तकनीकी खराबी के कारण एटीएम में लेनदेन विफल होने के कारण पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं और आपके खाते से राशि कट जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस अपने बैंक को तुरंत इसकी जानकारी दें।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...