1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी की पीसीः बोले- विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा बजट

मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी की पीसीः बोले- विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा बजट

राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि डॉ. मोहन यादव सरकार का बजट ‘ज्ञानी’ मॉडल पर आधारित है। मध्यप्रदेश के बजट 2026-27 में MSME, कृषि, सड़क, स्वास्थ्य और उद्योग पर भी विशेष जोर दिया गया है।

By: Naredra 
Updated:
मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी की पीसीः बोले- विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा बजट

पन्नाः मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पेश बजट विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को मजबूती देता है। बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 23,883 करोड़, मध्य प्रदेश स्पेसटेक नीति 2026 के क्रियान्वयन और सिंहस्थ के लिए 3,600 करोड़ का प्रावधान है। एमएसएमई, कृषि, सड़क, स्वास्थ्य और उद्योग पर भी विशेष जोर दिया गया है।

 ‘ज्ञानी’ मॉडल पर आधारित डॉ. मोहन यादव सरकार का बजट’

पन्ना में आयोजित जिला भाजपा की पत्रकार वार्ता में राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि डॉ. मोहन यादव सरकार का बजट ‘ज्ञानी’ मॉडल पर आधारित है। इसमें लाड़ली बहना योजना के लिए 23,883 करोड़, मध्य प्रदेश स्पेसटेक नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, सिंहस्थ के लिए 3,600 करोड़ और जीएसडीपी में 12% वृद्धि का दावा किया गया है।

मंत्री ने कांग्रेस पर किया कड़ा प्रहार

एमएसएमई, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, पीएम मित्र पार्क, हर विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र, किसानों को सोलर पंप, कृषि पंप पर मुफ्त बिजली प्रतिपूर्ति, पशुपालन, सड़क नेटवर्क विस्तार और पीएम ई-बस सेवा के जरिए परिवहन सुधार जैसे प्रावधानों से विकास को गति देने की बात कही गई। इस दौरान उन्होने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा नकारात्मक बात करती है। कांग्रेस ने कभी गरीब कल्याण की बात नहीं की तमाम विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...