1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. 99 रुपए के प्लान पर BSNL ग्राहको को कॉलिंग के साथ देगा खास सेवा

99 रुपए के प्लान पर BSNL ग्राहको को कॉलिंग के साथ देगा खास सेवा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
99 रुपए के प्लान पर BSNL ग्राहको को कॉलिंग के साथ देगा खास सेवा

अपने ग्राहको को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को रिवाइज किया है। अब उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में 22 दिन तक मुफ्त में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) की सेवा मिलेगी।

बता दें कि कंपनी इस कॉलर ट्यून की सेवा के लिए 30 रुपये प्रति माह लेती है और यूजर्स से हर एक ट्यून को बदलने पर 12 रुपये वसूलती है।

बताते चले अब यूजर्स को इस प्लान में 22 दिनों के लिए मुफ्त में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) की सेवा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 एफयूपी मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स को लिमिट खत्म होने के बाद बेसिक टैरिफ रिचार्ज कराना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...