इससे पिछले सत्र में Sensex 40,707.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह NSE Nifty 41.20 अंक यानी 0.35 फीसद टूटकर 11896.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टर्स की बात की जाए तो फार्मा, आईटी और बैंक से जुड़े सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान के साथ बंद हुए। दूसरी ओर धातु, एनर्जी और इन्फ्रा सेक्टर में लिवाली देखने को मिली।
Sensex पर इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3.10 फीसद की गिरावट देखने को मिली। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी 1.76 फीसद तक की गिरावट देखने को मिली।
इनके अलावा मारुति, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस, एशियन पेंट, बजाज ऑटो, बजाज फिनजर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस और एचडीएफसी के शेयर भी लाल निशान के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर NTPC के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.10 फीसद का उछाल देखने को मिला। भारती एयरटेल के शेयर में भी 2.77 फीसद की तेजी देखने को मिली। इनके अलावा बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, ओएनजीसी, लार्सन एंड टुब्रो, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, पावरग्रिड, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली।
आनन्द राठी में प्रमुख-इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विकास दर से जुड़े अनुमान को घटाकर (-) 2.2 फीसद पर किए जाने के बाद एशियाई एवं वैश्विक बाजारों में नरम रुख देखने को मिला और भारतीय बाजारों में गिरावट देखने को मिली।
वैश्विक बाजारों की बात की जाए तो शंघाई, टोक्यो और सिओल में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, हांगकांग में शेयर बाजार बढ़त के सात बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।