1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आज से शुरू होगा भाजपा का ‘सेवा प्रकल्प’ अभियान, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

आज से शुरू होगा भाजपा का ‘सेवा प्रकल्प’ अभियान, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

भाजपा के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी लगातार कार्यक्रम चला रहा है।

By: Naredra 
Updated:
आज से शुरू होगा भाजपा का ‘सेवा प्रकल्प’ अभियान, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

भोपालः भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज सायं 5 बजे “सेवा प्रकल्प” का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके तहत अनुभवी चिकित्सक स्वास्थ्य परामर्श देंगे और जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं स्वेच्छा अनुदान के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिलाने में मदद की जाएगी। डॉ. बघेल ने कहा कि भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी लगातार कार्यक्रम चला रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि सेवा प्रकल्प के माध्यम से आयुष्मान भारत सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान जैसी सेवाएं भी सक्रिय की जाएंगी।

साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि कैंसर, हृदय और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित सहायता मिल सके। डॉ. बघेल ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की आगामी योजनाओं और अभियानों की जानकारी भी साझा करते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य “स्वस्थ कार्यकर्ता, सशक्त संगठन” के संकल्प को जमीन पर उतारना है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...