भोपालः भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने PWD विभाग के बजट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास अधोसंरचना को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री राकेश सिंह और भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सभी के प्रयास से आज तमाम सड़कों से आच्छादित है। विधायक ने कहा कि यह कह सकते हैं कि मध्य प्रदेश नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला रोड और विलेज रोड सारी सड़कों का उन्नयन हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 2028 महाकुंभ की व्यवस्था और तैयारी है। कुल मिलाकर विकसित मध्य प्रदेश और 2047 की तरफ उड़ान भरने वाला मध्य प्रदेश तभी बनेगा जब हम अच्छी रोड़ देंगे। सरकार सुगम और सुरक्षित यातायात देगी बाईपास बनाएंगे तो उद्योग जगत के उद्योगपति भी आएंगे और मध्य प्रदेश में नए रोजगार भी खड़े होंगे।