1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गेहूं उपार्जन शुरू होने से पहले किसानों के स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा

गेहूं उपार्जन शुरू होने से पहले किसानों के स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा

वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अजय जामवाल, डॉ महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल शामिल रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि गेहूं उपार्जन के पहले दिन किसानों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाए।

By: Naredra 
Updated:
गेहूं उपार्जन शुरू होने से पहले किसानों के स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा

भोपालः राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने 9 अप्रैल से मंडियों में गेहूं बेचने आने वाले किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पार्टी के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि इस संबंध में बुधवार सुबह वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें अजय जामवाल, डॉ महेंद्र सिंह, हेमन्त खण्डेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि गेहूं उपार्जन के पहले दिन किसानों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाए। गौरतलब है कि प्रदेश में कल से गेहूं खरीदी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...