1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लालू यादव को 5 साल की सजा, कोर्ट ने 60 लाख का जुर्माना भी लगाया…

लालू यादव को 5 साल की सजा, कोर्ट ने 60 लाख का जुर्माना भी लगाया…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आरजेडी प्रमुख लालू यादव को डोरंडा चारा घोटाला केस में सजा का ऐलान हो गया है। चारा घोटाला मामले में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को 5 साल की सजा का ऐलान किया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रांची. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आरजेडी प्रमुख लालू यादव को डोरंडा चारा घोटाला केस में सजा का ऐलान हो गया है। चारा घोटाला मामले में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को 5 साल की सजा का ऐलान किया है। साथ ही लालू यादव पर 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें, लालू यादव फिलहाल रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक,डोरंडा चारा घोटाला केस में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को 5 साल की सजा का फैसला सुनाया है। और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सजा सुनाई है। बता दें, 41 लोगों को 15 फरवरी को दोषी करार दिया था, लालू यादव फिलहाल रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

लालू यादव को पांच साल की सजा 60 लाख जुर्माना, मोहम्मद सईद- पांच साल सजा एक करोड़ पचास लाख जुर्माना, जगमोहन लाल-चार साल सजा एक करोड़ जुर्माना, आरके राणा-पांच साल की सजा। गौरतलब है कि लालू यादव को चारा घोटाला के अन्य चार मामलों में सजा हो चुकी है।

गौरतलब है कि चारा घोटाले का शाप लालू यादव का पीछा साल 1996 से कर रहा है। उसी साल पटना हाईकोर्ट  की निगरानी में सीबीआई ने इस मामले में जांच शुरू की थी। इसी जांच के दौरान 30 जुलाई 1997 को पटना की विशेष अदालत में सरेंडर और पहली बार जेल जाने की उनकी कहानी शुरू हुई थी। वहीं मालूम हो कि इसके पहले 25 जुलाई 1997 को विशेष अदालत द्वारा गिरफ्तारी का वारंट निर्गत होने पर उन्‍हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

लालू यादव की बिहार में एक मजबूत पैठ है। विपक्ष के नेता अक्सर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें चारा घोटाले में जानकर फंसाया गया है, क्योंकि बिहार की जनता लालू यादव से काफी प्रभावित होती है। आरजेडी प्रमुख को पहली बार 30 जुलाई 1997 को जेल गए थे। यहां उन्होंने करीब  135 दिन जेल में बिताए थे। इसके बाद फिर  28 अक्टूबर 1998 को दूसरी बार जेल गए, जहां वे  73 रहें।  पांच अप्रैल 2000 को तीसरी बार जेल गए तो 11 दिनों बाद जमानत मिली। उन्हें साल 2000 के ही 28 नवंबर को भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक दिन के लिए जेल जाना पड़ा था।

लालू यादव तीन अक्टूबर 2013 को चारा घोटाला के एक मामले में दोषी  करार दिए जाने के बाद 70 दिन जेल में रहे। फिर, 23 दिसंबर 2017 को चारा घोटाले से जुड़े एक अन्य  मामले में सजा होने के बाद जेल गए तो 17 अप्रैल 2021 को जमानत मिल सकी थी। अब 15 फरवरी 2022 को चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव फिर जेल में हैं।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...