नई दिल्ली : लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठता रहता है कि आखिर कटरीना कैफ का एक्स इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद कैफ से क्या कनेक्शन है। इसे लेकर कई बार लोग गूगल या अन्य सर्च इंजन पर भी सर्च करते है। लेकिन उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की आखिर दोनों में क्या कनेक्शन है।
Sir are you related to Katrina Kaif ? If not, then do you think there’s a chance in the future ? 😉 #AskKaif
— The Lying Lama 2.0 (@KyaUkhaadLega) September 13, 2018
आपको बता दें कि इस खास कनेक्शन का खुलासा खुद मोहम्मद कैफ ने किया है। बता दें कि मोहम्मद कैफ ने एक बार ट्विटर पर #AskKaif सेशन किया था, जिसके जरिए उन्होंने कई सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों के जवाब दिए थे। इस सेशन के दौरान एक यूजर ने उनसे सवाल किया था कि क्या वो बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ से रिलेटेड हैं? मोहम्मद कैफ ने यूजर के इस सवाल का एपिक जवाब दिया था, जिसे जानकर आपको भी मजा आ जाएगा।
Not related yet 🙂 Baaki, already happily married . But heard an interesting story of how Katrina got her surname Kaif, according to that story it has a connection with my name https://t.co/WdmVwaqsIL
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) September 13, 2018
यूजर ने सवाल किया था- सर क्या आप कटरीना कैफ से रिलेटेड हैं? अगर नहीं तो आपको लगता है कि क्या फ्यूचर में कोई चांस है?
मोहम्मद कैफ ने इसका जवाब दिया था- अभी तक रिलेटेड नहीं हूं। बाकी पहले से ही हैप्पिली मैरिड हूं। लेकिन एक इंटरेस्टिंग स्टोरी सुनी है कि कटरीना को कैफ सरनेम कैसे मिला। उस स्टोरी के अनुसार, उनका मेरे साथ कनेक्शन है।
कटरीना को कैसे मिला ‘कैफ’ सरनेम?
कटरीना के नाम में ‘कैफ’ होने के बारे में Quora पर एक यूजर ने दावा किया था कि कटरीना कैफ का जन्म हॉग कॉग में हुआ था। कटरीना के पिता कश्मीरी हैं और उनका नाम मोहम्मद कैफ है, जबकि उनकी मां Susanna Turquotte एक ब्रिटिश नागरिक हैं। जब वह बहुत छोटी थी तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।
View this post on Instagram
“कटरीना ने एक बार कहा था कि मेरे पिता का हमारी अपब्रिंगिंग, हमारे धार्मिक, सामाजिक या मोरल्स बिहेवियर पर कोई इनफ्लुएंस नहीं है।”
यूजर ने यह भी दावा किया था कि जब कटरीना भारत आईं, तो उन्होंने अपना सरनेम बदलकर अपने पिता का सरनेम कैफ रख लिया था, क्योंकि वह भारतीय मूल के थे। एक्ट्रेस का असली नाम Katrina Turquotte है। वह यह भी दावा करती हैं कि उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के नाम पर अपना सरनेम बदलकर कैफ कर लिया था, क्योंकि वह उस समय टॉप पर थे।