1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. जीत के करीब बाइडन, सर्वाधिक वोट पाने का रिकॉर्ड; ट्रंप पहुंचे कोर्ट

जीत के करीब बाइडन, सर्वाधिक वोट पाने का रिकॉर्ड; ट्रंप पहुंचे कोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जीत के करीब बाइडन, सर्वाधिक वोट पाने का रिकॉर्ड; ट्रंप पहुंचे कोर्ट

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। वोटों की गिनती में फिलहाल डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन, ट्रंप से आगे हैं। बाइडन जीत के काफी करीब पहुंच गए हैं। रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के बीच मुकाबला कड़ा है। वोटों की गिनती के मुताबिक, फिलहाल जो बाइडन ने ट्रंप के खिलाफ बड़ी बढ़त बना ली है। इस साथ ही बाइडन ने अमेरिका के इतिहास में अब तक सबसे अधिक वोट पाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

इस बीच, ट्रंप ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर वह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। अमेरिका में चुनाव के नतीजों को लेकर हिंसा की आशंका भी जताई गई है, जिसके लिए सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की गई हैं। व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उम्मीदवारसीएनएन्यूयॉर्क टाइम्स
बाइडन264253
ट्रंप214214

न्यूयॉर्क टाइम्स के टैली के मुताबिक, मौजूदा वक्त में जो बाइडन को अब तक 253 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं। उन्हें बहुमत के लिए 17 वोटों की जरूरत है। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 214 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं। उन्हें बहुमत के लिए 56 वोट और चाहिए।

अमेरिका में एरिजोना में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बीच ट्रंप के समर्थक काउंटिंग सेंटर के बाहर पहुंचे।यहां पर ट्रंप समर्थकों ने नारेबाजी की और काउंटिंग रोकने की मांग की। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक झंडा लेकर जमा हुए और नारेबाजी करते रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बाइडन ने अब तक चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने का रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिकी चुनावी इतिहास में किसी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अब सबसे अधिक वोट मिलने का रिकॉर्ड जो बाइडेन के नाम हो गया है। अभी तक की गिनती तक जो बाइडेन 7 करोड़ वोट पा चुके हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप 6.8 करोड़ वोट के करीब हैं।

इन नौ राज्यों में अभी चल रही काउंटिंग

अलास्का

एरिज़ोना

जॉर्जिया

मेन

मिशिगन

नेवादा

उत्तर कैरोलिना

पेंन्सिल्वेनिया

विस्कॉन्सिन

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बार चुनावों में 12 से अधिक भारतीयों को जीत हासिल हुई है। जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। चुने गए चार भारतीय अमेरिकियों के नाम हैः अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए चार भारतीय अमेरिकियों में डॉ. अमी बेरा (Dr Ami Bera) प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal), आरओ खन्ना (Ro Khanna) और राजा कृष्णमूर्ति (Raja Krishnamoorthi) शामिल हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पद के उम्मीदवार जो बाइडन इलेक्टोरल वोट के जादुई आंकड़े (270) के काफी करीब पहुंच चुके हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की टैली के मुताबिक, जो बाइडन को अब तक 253 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 214 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार के पक्ष में 270 इलेक्टोरल वोट होने चाहिए। यानी कि अब जीत के लिए जो बाइडन को सिर्फ 13 और इलेक्टोरल वोट की जरूरत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती के बीच डेमोक्रेट्स की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्वीट कर लिखा है कि सभी वोटों की गिनती होनी चाहिए। कमला हैरिस ने ट्वीट में लिखा- अमेरिकी लोगों को चुनाव की प्रक्रिया में विश्वास रखना चाहिए और संविधान के हिसाब से सभी बैलेट गिने जाने चाहिए।

अब तक के आए नतीजों के मुताबिक, ट्रंप के खाते में टेक्सास, लुसियाना, फ्लोरिडा, मिसिसिपी, अलबामा, साउथ कैरोलिना, ओकलाहोमा, अरकंसास, टेनेसी, केंटुकी, वेस्ट वर्जीनिया, ओहियो, इंडियाना, मिसौरी, कंसास, नेब्रास्का, आयोवा, साउथ डकोटा, व्योमिंग, ऊटा, नार्थ डकोटा, मोंटाना, इदाहो प्रांत आए हैं जबकि बाइडन ने मिशिगन, कैलिफोर्निया, एरिजोना, न्यू मेक्सिको, कोलराडो, ओरेगन, वाशिंगटन, मिनिसोटा, इलिनोइस, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, न्यू हैंपशायर, मेन समेत कई अन्य राज्यों में दबदबा कायम किया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...