आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी विश्व चैंपियन को हराकर और आत्मविश्वास से भरी बेल्जियम हॉकी टीम के कप्तान थॉमस ब्रिएल्स ने कहा कि हम भारतीय टीम को हल्के में नहीं ले सकते।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के आगामी दौर से पहले विश्व चैंपियन ने कहा कि मेजबान से हमें कड़ी चुनौती मिल सकती है। कप्तान ब्रिएल्स ने कहा, कि बेल्जियम को बखूबी पता है कि भारत को हराना आसान नहीं होगा।
ब्रिएल्स ने कहा ,‘‘भारतीय टीम ने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। हमें कड़ी चुनौती मिलने का अनुमान है। हम इस कड़ी चुनौती का सामना करने को बेताब है ताकि ओलंपिक की तैयारी पुख्ता कर सकें।’’
आगे ब्रिएल्स ने कहा ,‘‘इस शहर में लौटकर अच्छा लग रहा है जहां हम विश्व चैम्पियन बने। यहां से हमारी सुनहरी यादें जुड़ी है। कलिंगा स्टेडियम की टर्फ पर कदम रखना ही अद्भुत अनुभव होता है ।’’