बीसीसआई अध्यक्ष सौरव गांगुली चार मैचों की अनोखी सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। गांगुली को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ अनौपचारिक बैठक में भाग लेना है, जहां वह ईसीबी के अधिकारियों से बात करेंगे। इस बैठक में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
मीडिया में आ रह खबरों की माने तो, गांगुली बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं और वह वहां चार देशों की सीरीज पर बात करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि चीजों की प्रगति कैसे होती है क्योंकि कुछ चीजों को देखने की जरूरत है।’
गांगुली ने पहले ही इस अनोखी सीरीज को लेकर कहा था कि, बीसीसीआई हर साल चार देशों की सीरीज आयोजित कराने पर विचार कर रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के अलावा कोई अन्य शीर्ष देश शामिल हो।