1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. BCCI ने की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों की नियुक्ति

BCCI ने की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों की नियुक्ति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BCCI ने की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों की नियुक्ति

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन किया है जिसमें पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मदन लाल और रुद्र प्रताप सिंह तथा महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नाइक को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि सीएसी का कार्यकाल एक साल का होगा।
नई चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।

मदन लाल ने भारतीय टीम के लिए 39 टेस्ट और 67 वनडे मैच खेल चुके हैं। वह 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम की कोचिंग भी की है। इसके साथ ही चयन समिति के सदस्य भी रहें। तो वहीं सीएसी के दूसरे सदस्य आरपी सिंह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने पहला टी-20 विश्व कप जीता था। जबकि सुलक्षणा भारतीय महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 टी-20 मैच खेले हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है, कि सीएसी में मदन लाल और सुलक्षणा नाइक का नाम तय है। जबकि बोर्ड को गंभीर की जगह किसे रखना है, इसकी तलाश अभी जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...