1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. थाना बरही पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाईः रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

थाना बरही पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाईः रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

चौकी खितौली थाना बरही पुलिस के अनुसार अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

By: Naredra 
Updated:
थाना बरही पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाईः रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

कटनीः अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई की गयी। अवैध रेत परिवहन की सूचना पर खितौली पुलिस ने ग्राम सलैया सिहोरा में दबिश दी। जहां सलैया सिहोरा मेन रोड पर बिना नंबर का एक ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ मिला। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर का ड्राइवर फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर जब्त किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षित चौकी परिसर में पहुंचाया। चौकी खितौली थाना बरही पुलिस के अनुसार अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में संचालित की गई।

इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, चौकी खितौली प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल, आर सीताराम वर्मा, आरक्षक अंकित बड़गैया शामिल रहे।

कटनी से संवाददाता सत्येंद्र गौतम की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...