आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक पर लगी रोक 18 मार्च से हटने वाली है। इसी बीच शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यस बैंक के पुनर्गठन से जुड़ी योजना के बारे में जानकारी दी। बता दे, सरकार ने वर्तमान प्रशासक प्रशांत कुमार को प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त कर दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि, एसबीआई ने यस बैंक 49 फीसदी तक निवेश किया है। इसके साथ ही अन्य निवेशकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। एसबीआई के करीब 26 फीसदी निवेश की लॉक-इन अवधि तीन साल होगी। जबकि दूसरे निवेशकों के 75 फीसदी निवेश राशि की लॉक-इन अवधि तीन वर्ष होगी।
फिलहाल संकट में फंसे यस बैंक पर लगी रोक 18 मार्च से हटा ली जाएगी और बैंक में आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, कोटक और एक्सिस बैंक कुल 3,100 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। शुक्रवार को इन चारों निजी बैंकों ने एलान किया है कि, यस बैंक की हिस्सेदारी खरीदकर यह निवेश किया जाएगा।