1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. बुरी खबर : इस साल इकोनॉमी को 9 लाख करोड़ के लगभग नुकसान होगा

बुरी खबर : इस साल इकोनॉमी को 9 लाख करोड़ के लगभग नुकसान होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुरी खबर : इस साल इकोनॉमी को 9 लाख करोड़ के लगभग नुकसान होगा

कोविड-19 और लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा व जीडीपी का आकार चालू वित्त वर्ष में 4.5 फीसदी घट जाएगा, ऐसा सरकार की एक रिपोर्ट में कहा गया है।

वर्तमान में भारतीय जीडीपी में 4.5 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है यानी की इसमें 9.13 लाख करोड़ रुपये की कमी आएगी।

डीडीए ने जून महीने के आकलन पर जारी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना की प्रभावी वैक्सीन मिलने में आ रही देरी अर्थव्यवस्था पर बेहद गंभीर असर डाल सकती है।

इसके अलावा राजस्व वसूली भी सालाना औसत के मुकाबले आधी रह गई है। डीडीए के अनुसार व्यापार घाटा भी 11 साल के निचले स्तर पर आ गया है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के आर्थिक प्रभाव के चलते शीर्ष- 500 कंपनियों द्वारा लिये गये कर्ज में से 1.67 लाख करोड़ रुपये का ऋण बढ़ जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...