कोरोना वायरस के कारण आर्थिक मोर्चे पर एक बुरी खबर सरकार के लिए आ रही है। आपको बता दे कि घरेलू रेटिंग एजेंसी इकरा ने चालू कारोबारी साल में देश की जीडीपी में 9.5 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान लगाया है।
रेटिंग एजेंसी ने हालांकि कहा है कि चालू कारोबारी साल में कृषि जीवीए में अच्छे मानूसन के कारण 3.5-4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है।
एजेंसी ने कहा है कि मई और जून 2020 में अर्थव्यवस्था में तेजी के जो संकेत नजर आए थे, वे अब गायब होने लगे हैं। चालू कारोबारी साल की आखिरी यानी जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में जीडीपी में 1.3 फीसदी विकास दर्ज किया जा सकता है।