1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भोपाल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती, सीएम डॉ. मोहन यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश रहे शामिल

भोपाल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती, सीएम डॉ. मोहन यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश रहे शामिल

भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By: Naredra 
Updated:
भोपाल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती, सीएम डॉ. मोहन यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश रहे शामिल

भोपालः आज पूरा देश भारत रत्न और भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के गणमान्य नेताओं और भारी जनसमूह ने शिरकत की।

भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भोपाल के सभी जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

मीडिया से बात करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा “बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने पूरे देश और राष्ट्र को एकता और समानता का संदेश दिया। आज उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक नए और सशक्त भारत का निर्माण कर रहे हैं।

नारी शक्ति और संविधान:

नेताओं ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बाबा साहेब हमेशा महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीर थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कदम बाबा साहेब की भावनाओं के अनुरूप है, जिससे महिलाएँ समाज की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ेंगी।

भोपाल का वातावरण आज पूरी तरह ‘जय भीम’ के नारों और बाबा साहेब के प्रति सम्मान से सराबोर दिखा। सभी ने संकल्प लिया कि संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...