1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 35 साल बाद अजहरुद्दीन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरा

35 साल बाद अजहरुद्दीन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
35 साल बाद अजहरुद्दीन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरा

35 साल पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करके जो कारनामा अजहरूद्दीन ने करके दिखाया था। ऐसा ही कुछ करिश्मा अब यह पाकिस्तानी बल्लेबाज कर सकता है। दरअसल अजहरूद्दीन ने अपने टेस्ट मैच पदार्पण में शतक लगाया था। इतना ही नहीं अजहर ने अगले दो टेस्ट मैचों में भी शतक लगाए। अजहर ने डेब्यू करते हुए तीन लगातार शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

अजहर के इकलौते रिकॉर्ड को अब इस पाकिस्तानी बल्लेबाज से खतरा हो सकता है। बता दें शुक्रवार को रावलपिंडी में शुरू हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच में पाकिस्तान के 32 साल के सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने डेब्यू करते हुए दो टेस्ट में दो शतक जड़े हैं यानी मौजूदा रावलपिंडी टेस्ट में भी शतक जड़ने में कामयाब रहे तो अजहरुद्दीन के अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड की वह बराबरी कर लेंगे।

अगर बात अजहरूद्दीन की करें,  तो उन्होने टेस्ट मैच में 31 दिसंबर 1984 को इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया था । कोलकाता में खेले गए इस टेस्ट मैच में अजहर ने शतक जड़ा था इसके बाद उन्होंने मद्रास टेस्ट में 48 और 105 रनों की पारियां खेली थीं। सीरीज के आखिरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला गया। अजहर ने यहा भी शतक जड़ा था, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 54 रन बनाए थे और यह रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...