1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. नागोर्नो-कारबाख शहरों पर नियंत्रण पाने के लिए अजरबैजान ने अपना आक्रमण तेज कर दिया ,गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत

नागोर्नो-कारबाख शहरों पर नियंत्रण पाने के लिए अजरबैजान ने अपना आक्रमण तेज कर दिया ,गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नागोर्नो-कारबाख शहरों पर नियंत्रण पाने के लिए अजरबैजान ने अपना आक्रमण तेज कर दिया ,गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत

स्टेपानाकेर्ट: क्षेत्र पर नियंत्रण पाने के लिए अजरबैजान ने अपना आक्रमण तेज कर दिया है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अजरबैजानी रॉकेट और तोप के गोले नागोर्नो-कारबाख की क्षेत्रीय राजधानी स्टेपानाकेर्ट के रिहाइशी इलाके और ठीक दक्षिण पहाडि़यों में शुशी शहर में गिरे।

अधिकारियों ने कहा कि एक महिला और उसके दो पोते-पोतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने से इन्कार किया है। उसने आर्मीनिया पर अजरबैजान में टेर्टेर शहर और समीप के गांवों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। नागोर्नो-कारबाख अजरबैजान के बीच में स्थित है, लेकिन 1994 में युद्ध समाप्त हो जाने के बाद से आर्मीनिया समर्थित आर्मीनियाई नस्ली बलों के नियंत्रण में है।

27 सितंबर को भड़की लड़ाई में सैकड़ों मारे गए थे। नागोर्नो-कारबाख अधिकारियों के अनुसार, उसके 1,177 सैनिक और 50 नागरिक मारे जा चुके हैं। अजरबैजान के अधिकारियों ने अभी तक अपनी सेना के हताहतों की संख्या जाहिर नहीं की है, लेकिन यह भी कहा है कि कम से कम 92 नागरिक मारे गए हैं और 400 घायल हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...