1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. अवास्ट ने प्ले स्टोर पर 21 मलेशियस गेमिंग ऐप की पहचान की

अवास्ट ने प्ले स्टोर पर 21 मलेशियस गेमिंग ऐप की पहचान की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अवास्ट ने प्ले स्टोर पर 21 मलेशियस गेमिंग ऐप की पहचान की

गेमिंग के शौकीन हैं तो अब आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अवास्ट ने गूगल प्ले स्टोर में 21 मलेशियस गेमिंग ऐप की पहचान की है, जिनमें एडवेयर (adware) जैसे विशेषताएं मिली हैं।

प्ले स्टोर पर ये गेम्स खुद को मजेदार और टाइमपास के रूप में पेश करते हैं, लेकिन वास्तव में अनचाहे और जबरन विज्ञापन प्रदर्शित करते हैं, जो यूजर को इसी तरह के अन्य ऐप्स और गेम्स डाउनलोड करने के लिए आकर्षित करते हैं। लगभग सभी गेम अभी भी डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर में मौजूद हैं।

अवास्ट द्वारा पहचाने गए ये 21 ऐप और गेम्स एडवेयर की श्रेणी में आते हैं। हालांकि, ये ऐप और गेम्स डेटा चोरी नहीं करते हैं या अन्य संवेदनशील गतिविधि नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी रेवेन्यू जनरेट करने के लिए ये यूजर को जबरन में विज्ञापन दिखाते हैं।

एक बार जब ये ऐप एंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टॉल हो जाते हैं, उसके बाद ये अपना काम करना शुरू कर देते हैं। सेंसर टॉवर के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक इन ऐप और गेम्स को लगभग आठ मिलियन (80 लाख) बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...